जमशेदपुर के बिस्टुपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा बिस्टुपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जंहा पुलिस ने एक महिला सहित कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी की है,

इन लोगों के पास से 42 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 15 हजार रुपए कैश और 4 मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया है, सी सी आर डी एस पी अंजनी कुमार तिवारी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि ए सभी लोग शहर के रिहायशी इलाकों में ब्राउन शुगर का काम किया करते थे, उन्होंने कहा कि ये सभी आरोपियों द्वारा जुबली पार्क, बिस्टुपुर पीएम मॉल, जुगसलाई, मानगो और साकची क्षेत्र में इनका धड़ल्ले से कारोबार चल रहा था, बिस्टुपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ठाकुर को इसकी गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को सूचना देते हुए एक टीम का गठन कर, छापेमारी की, जिसके बाद एक एक कर इन 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है, इनमें से एक महिला भी शामिल है, उन्होंने कहा कि पुलिस को इन लोगों ने और भी सूचना दी है, अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, डीएसपी ने कहा कि इस तरह के कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नही जाएगा, फिलहाल सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *