
केंद्र से सुरक्षा बलों की मांग को लेकर डाटा तैयार किया जा रहा हैं। जल्द ही केंद्र से संपर्क किया जाएगा। झारखंड के साइबर क्राइम को रोकने के लिए भी झारखंड पुलिस नए नए तरीके इजाद कर रही हैं। तकनीकी रूप से मशीनों का उपयोग किया जा रहा हैं। इसके लिए साइबर थाना बनाया गया है। और अब बहुत हद तक साइबर क्राइम भी कंट्रोल में है। यह बाते झारखंड पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने आज साहिबगंज के जैप -9 के मैदान में पत्रकारों से कहा। डीजीपी अजय कुमार सिंह आज साहिबगंज के जैप -9 के तृतीय बैच के पारण परेड के समापन समारोह में शामिल होने साहिबगंज हेलीकॉप्टर से आए थे । जहां उन्होंने नव प्रशिक्षित 489 जवानों के परेड को सलामी दी। वही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरुस्कृत भी किया। जवानों के हौसले बढ़ने के लिए उनको संबोधित भी किया। उनके साथ एडीजीपी सुमन गुप्ता , एडीजीपी जैप प्रिया दूबे, जैप -9 के डीआईजी मयूर पटेल , साहिबगंज जैप -9 के समादेष्टा कुमार गौरव उपस्थित रहे। इस पारन परेड के बाद जवानों का हौसला काफी बुलंद रहा। जवानों ने इसे अपनी जीवन का ऐतिहासिक समय बताया और जीवन में आज सपथ को जीवन में उतारने का बात कहा।