लायंस क्लब भारत और भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट ने किया बेटी की शादी में मदद

Spread the love


जमशेदपुर 1 मार्च – लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत और भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा बिरसा नगर निवासी बादल प्रमाणिक जी की बेटी की शादी में 5000 रूपयों का आर्थिक मदद किया गया। लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के सदस्य लायन करन गोराई ने बताया कि बादल प्रमाणिक जी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं, तथा बारिडिह सेंटर के पास सैलून चला कर अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। 4 मार्च 2024 को उनकी बेटी की शादी है। इसलिए बादल प्रमाणिक जी ने हमसे संपर्क कर शादी में सहयोग की मांग किया। जिसके बाद हमारे क्लब के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह जी के निर्देशानुसार क्लब के सदस्यों द्वारा बादल प्रमाणिक जी को बेटी की शादी के लिए 5000 रूपयों का आर्थिक मदद किया गया। इस दौरान लायंस क्लब भारत और भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों में लायन करन गोराई, मुकेश बिहारी, भागीरथ गोराई, नरेश महतो, रोथीनडे, लखविंदर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *