हमारा देश आध्यात्मिक देश है और प्रभु श्री राम हमारे आध्यात्मिक गुरु हैं। श्री राम एक कोई जाति धर्म संप्रदाय के लिए नहीं है, बल्कि पूरी मानव जाति के कल्याण के लिए राम है। यह बातें उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने एग्रीको स्थित आवासीय कार्यालय में मीडिया से कही।वे दो दिवसीय जमशेदपुर के दौरे पर अपने आवास आए हैं।

जमशेदपुर, 18 जनवरी।

उन्होंने कहा कि हम लोग के लिए बहुत ही खुशी और गौरव का क्षण है कि 22 जनवरी को प्रभु श्री राम मंदिर का भव्य उद्घाटन एवं प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होने जा रही है। उन्होंने कहा कि उस समय हम उड़ीसा में रहेंगे।

जमशेदपुर में सूर्य धाम मंदिर में स्थापित जन-जन के सहयोग से प्रभु श्री राम दरबार के बारे में उन्होंने कहा कि 2017-18 से हम सबों ने मिलकर यहां पर राम दरबार का कार्य शुरू किया। 2020 में यहां पर राम दरबार की स्थापना की गई। यहां पर जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वह सूर्य मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित किया जाएगा।

श्री रघुवर दास ने कहा कि आज पूरी दुनिया प्रभु श्री राम के आगमन और प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशियां मना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *