हाथी के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने राहे – बुंडू सड़क किया जाम, वन विभाग पर लगाया अनदेखी करने का आरोप

रिपोर्टर जितेन सार बुंडू
लोकेशन बुंडू


रांची के पांच परगना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. बिती रात भी जंगली हाथियों ने बुंडू थाना क्षेत्र के रेलाडीह खुदीमधुकम गांव में तीलका महतो के घर को जंगली हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों राहे बुंडू सड़क जाम कर दिया.
जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित रहा. ग्रामीणों ने बताया की रोज रात होते ही जंगल की ओर से जंगली हाथियों का झुंड गांव की ओर आ जाते हैं और खेत में लगे फसल को बर्बाद कर देते है और घर भी तोड़ देता है कई दिनों से जंगली हाथियों से गांव के लोग काफी दहसत में है और गुसाये ग्रामीणों ने राहे बुंडू रोड को जाम कर दिया है घटना की जानकारी बुंडू पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस और अंचलाधिकारी बुंडू ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खुल गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *