जमशेदपुर मकर संक्रांति के अवसर पर जमशेदपुर मे तमाम लोग दान पुण्य करते नजर आये, आज के दिन नदी स्नान के बाद दान पुण्य का विशेष महत्व है,

इस दौरान कई सामाजिक संस्थाओं ने भी अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए भोजन का वितरण जरुरतमंदो के बिच किया.

शहर के सामाजिक संस्था दिन बंधु ट्रस्ट के द्वारा भी इस अवसर पर जरुरतमंदो के बिच भोजन का वितरण किया गया, ट्रस्ट के लोगों ने स्वर्णरेखा नदी किनारे बैठे सैकड़ों जरुरतमंदो कों भोजन करवाया, ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती ने बताया की ट्रस्ट पुरे वर्ष असहाय और जरुरतमंदो की सेवा करती है, आज के इस खास दिन कों भी ट्रस्ट मानव सेवा कर मना रहीं है, साथ ही कहा की लगातार हर प्रकार से ट्रस्ट असहाय लोगों के सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *