गुरु नानक सेवा दल जमशेदपुर एवं सहयोगी वीर खालसा सेवा दल के द्वारा 30 दिसंबर 31 दिसंबर शनिवार रविवार को महान कीर्तन दरबार का आयोजन गुरुद्वारा साहिब साकची के प्रांगण में आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर संस्था के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मिंटू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

30 दिसंबर सुबह 9:30 बजे गुरुद्वारा साहिब से शोभा यात्रा निकालकर सजे पंडाल तक पहुंचेगी उसके उपरांत कीर्तन दरबार की आरंभ की जाएगी जिसमें अमृतसर से भाई मानसिंह की ग्रंथि दरबार साहिब रागी भाई जगतार सिंह भाई प्रिंसिपल सिंह पटियाला वाले संगत को कथा कीर्तन से निहाल करेंगे साकची गुरुद्वारा के हजूरी रागी भाई संदीप सिंह जी ग्रंथि अमृतपाल सिंह जी भी अपना सहयोग देंगे रविवार दोपहर को गुरु का अटूट लंगर बटेगा दोनों दिन शाम को संगत के लिए चाय नाश्ते का भी व्यवस्था की जाएगी 31 दिसंबर रात में नया साल को फूलों की बरसात करते हुए गुरु ग्रंथ साहिब की गोद में मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *