परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा के पास दूध की सप्लाई करने गए जुगसलाई के दो युवकों पर नशे में धुत दर्जन भर युवकों ने हमला कर दिया.

इस घटना में जुगसलाई गाराबासा निवासी नीरज राय और उसके दोस्त शफीगंज मोहल्ला निवासी विक्की को काफी चोट आई है. दोनों ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई. घटना शुक्रवार रात लगभग 10.30 बजे की है.इस संबंध में नीरज ने बताया कि लड्डू गोपाल नाम से उसकी अपनी दूध की डेयरी है. वह गिरी गाय का दूध (110 रुपए लीटर) बारीगोड़ा समेत आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करता है. रोज की तरह आज भी वह दूध देने के लिए बारीगोड़ा गया था. वहां से उन्हें गोलमुरी में आयोजित एक पार्टी में शामिल होने जाना था. वे लोग जैसे ही बारीगोड़ा पहुंचे, वहां आठ से दस की संख्या में मौजूद युवकों ने उन्हें रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे. नहीं देने पर सभी ने दोनों पर हमला कर दिया. नीरज के चेहरे पर उस्तरे से वार किया गया है और दोनों की बुरी तरह से पिटाई की गई है. फिलहाल पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *