संविधान दिवस के उपलक्ष पर पूरे देश समेत जमशेदपुर के साकची गोल चक्कर में चार संगठनों द्वारा संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाया गया, संगठन के प्रतिनिधियों में देश की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा

झारखंड लोकतांत्रिक महासभा,साझा, नागरिक मंच मिला फोरम, और डॉक्टर अंबेडकर एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी वेलफेयर समिति इन चार संगठनों के द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष पर संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया गया, इस अभियान के माध्यम से संविधान बचाव लोकतंत्र बचाव का नारा लगाया गया, इस दौरान चारों संगठनों के प्रतिनिधियों ने देश की वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे देश के संविधान को पलटने का कार्य किया जा रहा है लोकतंत्र का गला घोट जा रहा है संविधान दिवस के उपलक्ष पर अभियान चला कर लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *