जमशेदपुर के बाग़बेड़ा विकास समिति द्वारा बाग़बेड़ा इलाके मे मुलभुत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने की मांग कों लेकर जिले के उपायुक्त के माध्यम मुख्यमंत्री कों मांग पत्र भेजा गया साथ ही जल्द सभी मांगो कों पूरा करने का आग्रह भी किया.

इन्होने कहा की सम्पूर्ण बाग़बेड़ा क्षेत्र कचरों के अम्बार से भरते जा रहा है जिस कारण एक योजना बनाकर इसके समुचित और नियमित सफाई की वयवस्था की जानी चाहिए, साथ ही खरकई नदी के ऊपर बने पुल की अवस्था भी जर्जर हो चुकी और और इसमें रोजाना दस हजार लोगों का अवगमान होता है जिस कारण यहाँ नए पुल का निर्माण होना चाहिए साथ ही सड़को की स्तिथि भी काफ़ी जर्जर हो गई है जिसे भी अविलम्ब दुरुस्त किया जाना चाहिए, साथ ही इलाके मे पंचायत भवन का निर्माण भी करवाने की मांग इन्होने मांग पत्र के माध्यम से उठाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *