जमशेदपुर मानगो में प्लंबर बनकर चोरी, तीन चोर रंगे हाथ पकड़े गए

जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गुरुद्वारा रोड निवासी उमाकांत सिंह के घर के किरायेदार अखिलेश्वर दुबे के घर पर शनिवार तड़के 7:30 बजे प्लंबर बनकर घुसे तीन चोरों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया. पकड़े गए युवकों में ऋषभ, पवन मिश्रा और एक अन्य युवक शामिल है. पुलिस ने चुराए गए समान बरामद कर लिए हैं. साथ ही अन्य सामानों की तलाश में युवकों को अपने साथ लेकर छापेमारी में जुटी है. बताया जाता है कि अखिलेश्वर दुबे कल ही सासाराम गए हैं. इधर शनिवार सुबह प्लंबर बनकर पहुंचे तीनों युवक अखिलेश्वर दुबे के घर के तीन से चार कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे सारे कीमती सामान लेकर भाग रहे थे. स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगते ही युवकों को धर दबोचा और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया है. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया. दिनदहाड़े चोरी की इस घटना ने पुलिसिया तंत्र को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है. इस मामले पर पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बचती रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *