जमशेदपुर में लगातार अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है ताजा मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र का है जहां मॉर्निंग वॉक करने निकली 76 बुजुर्ग महिला से बाइक सवार अपराधी ने सोने का चेन छीन लिया

76 वर्षीय गोविंदपुर पटेल नगर निवासी जीवाछी देवी हर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी आज जब मॉर्निंग वॉक कर लौट रही थी तभी पीछे से एक अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति उनके गले से सोने का लॉकेट वाला हर छीन कर फरार हो गया इस दौरान अपराधी का मोबाइल सड़क पर ही गिर गया जिसे पीड़ित महिला ने उठाया और शोरगुल कर स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी पीड़ित वृद्ध महिला के पुत्र ने बताया कि फिलहाल इस घटना के संबंध में थाना को सूचना दे दी गई है और मोबाइल फोन थाना के सुपुर्द कर दिया गया है, उन्होंने कहा माता जी के घर लौटने के दौरान यह घटना घटी, इस घटना में उनके गले से सोने का लॉकेट वाला हार अपराधी लेकर फरार हो गया है

वही दूसरी तरफ इस संबंध में गोविंदपुर पुलिस ने जांच की बात कह कर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *