गुरुवार की शाम चौका- कांड्रा मार्ग पर रघुनाथपुर के समीप आधुनिक पावर प्लांट जा रहा टिप टेलर बीच सड़क पर पलट गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन संख्या JH05DE- 3827 की गति काफी तेज थी, जो बीच सड़क में लगे क्रॉस बैरियर को तेज रफ्तार में पार करने की कोशिश कर रहा था लेकिन पलट गया. गनीमत रही की इस दुर्घटना में टिप टेलर का चालक बाल- बाल बच गया.

सरायकेला

इधर दुर्घटना के बाद काफी संख्या में राहगीर मौके पर जमा हो गए एवं आवागमन बाधित हो गया. वहीं कांड्रा थाना पुलिस घटना स्थल में पहुंच जांच में जुट गई है. इसी बीच चांडिल से आ रहे पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार भी घटना स्थल पर उतर कर घटना का जायजा लेते हुए कांड्रा पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. वहीं पुलिस द्वारा नीलांचल कम्पनी से दो हाइड्रा मंगवाकर टेलर को हटवाने में लगी है. ज्ञात हो कि इन दिनों सरायकेला जिला के सभी रोड पर ओवरलोड एवं तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन लगातार जारी है जिस पर जिला प्रशासन अंकुश लगाने में विफल है. जिसका नतीजा यह है कि आए दिन इन वाहनों के चलते दुर्घटना हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *