जमशेदपुर जिला परिषद मे विगत पार्षदिय चुनाव के उपरांत पहली बार सम्पूर्ण बैठक का आयोजन बुधवार जिला परिषद कार्यालय सभागार मे आयोजित किया गया, जहाँ तमाम जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख एवं विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

बता दें जिले मे एक लंबे अरसे से उप विकास आयुक्त का पद रिक्त पड़ा था जिस कारण जिला परिषद की पूर्ण बैठक नहीं हो पा रही थी, वुधवार कों आयोजित इस बैठक मे लगभग 30 विभागों के अधिकारी शामिल हुए, और जिला परिषद सदस्यो के द्वारा उठाये गए मुद्दों पर उन्होंने अपना जवाब प्रस्तुत किया, बैठक मे चलाये जा रहे योजनाओं पर चर्चा की गई, साथ ही नई योजनाओं कों धरातल पर उतारने कों लेकर विभाग के अधिकारीयों कों दिशा निर्देश दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *