जमशेदपुर मे सामाजिक संस्था कृतांश एक नई पहल के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रही है।

इस भव्य यात्रा के माध्यम से संस्था उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देगी जिनके शहादत के कारण हमे अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली।देशभक्ति गीत से सराबोर माहौल में भारत माता की झांकी इस यात्रा को भव्यता देगी।जुगसलाई एवं आस पास के लोगो के बीच इस यात्रा को लेकर बहुत उत्सुकता हैं। संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है,इस बार 100 मीटर लंबा तिरंगा निकाला जाएगा करीबन 400 लोग तिरंगा को पकड़ कर चलेंगे। जुगस्लाई के शहीद मंगल पाण्डेय चौक से यात्रा शुरू होगी जो जुगस्लाई के विभिन्न इलाकों से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर समाप्त होगी, युवाओं कों नशा से दूर रहने एवं देश प्रेम की भावना सभी के भीतर जगाये रखने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *