जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 15 सहारा सिटी मे एक बार अपराधियों ने फिर दहशत कायम करने की कोशिश की, जहाँ एक व्यापारी पर बन्दुक के बट से हमला कर अपराधियों ने चार लाख की रंगदारी मांगी.

A

बताया जाता है की प्रदीप ओझा नामक जमीन व्यापारी से चार अपराधियों ने यह रंगदारी मांगी है और उन्ही पर हमला भी किया, घायल व्यापारी ने इसकी लिखित शिकायत मानगो थाने मे दर्ज करवाई है, उन्होने कहा की मानगो सहारा सिटी के पास वें खड़े थे, जहाँ अचानक से चार अपराधी बाईक पर सवार होकर वहाँ पहुंचे और व्यापारी प्रदीप ओझा के साथ मारपीट की साथ ही बन्दुक के बट से मारा, जिसके बाद चार लाख के रंगदारी देने अन्यथा अंजाम भुगतने कों तैयार रहने की धमकी दी, व्यापारी के अनुसार चारों अपराधियों ने अपने आप कों अमरनाथ गिरोह के सदस्य होने की बातें भी कही. लिखित शिकायत के आधार पर फिलहाल पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *