जमशेदपुर के आजाद नगर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी एवं सभी अखाड़ा समिति के सदस्य मौजूद थे

बैठक में मूलभूत सुविधाओं पर विचार विमर्श किया गया जहां अखाड़ा समिति के सदस्यों ने बिजली पानी एवं साफ-सफाई जैसी समस्याओं से सरकारी अधिकारियों को अवगत कराया वही नशे का सेवन कर क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस के आला अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है इस संबंध में जानकारी देते हुए शांति समिति के अध्यक्ष मुख्तार आलम ने कहा कि इस वर्ष मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा जहां सभी अखाड़ा अपने इमामबाड़ा के समीप ही करतब दिखाएंगे जुलूस की शक्ल में कोई भी अखाड़ा नहीं निकलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *