चांडिल बीस सूत्री सदस्य मेहताब आलम ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो का मनाया गया 67 वां जन्म जयंती।

रविवार को चांडिल प्रखण्ड के बीस सूत्री सदस्य मेहताब आलम ने कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री झारखंड आंदोलनकारी सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय सुधीर महतो के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर 67 वां जन्म जयंती मनाया गया। उन्होंने कहा सुधीर दा बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। झारखंड के विकास में उनका अहम योगदान रहा है। इस मौके पर लालटू महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *