चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)सोमवार की सुबह एनएच 33 झाबरी के पास सड़क दुर्घटना में रांची से जमशेदपुर जाने के क्रम में एनटीपीसी के मैनेजर 34 वर्षीय शास्वत मिश्रा घायल हो गए। शास्वत मिश्रा ने बताया वे रांची से जमशेदपुर के एक्सएलआरआई ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे। कार के चालक जमशेदपुर के मानगो निवासी 49 वर्षीय अवधेश सिंह भी घायल हो गए। दोनों घायल को चौका पुलिस पीसीआर वैन से चांडिल अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल शास्वत मिश्रा को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया।