चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)नारायण आईटीआई लूपुंगडीह चांडिल में छत्रपति शिवाजी जी की जयंती मनाई गई। जिसमे कॉलेज संस्थान के संस्थापक डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी जी का जन्म 19 फरवरी1630 को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। उनके पिता शहाजीराजे तथा माता जिजाबाई थे। जिन्होंने 1674 ई. में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी इसके लिए उन्होंने मुगल साम्राज्य के शासक औरंगज़ेब से संघर्ष किया। 6 जून 1674 को रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ। इस मौके पर शांति राम महतो, श्री जयंत बनर्जी, श्री पवन कुमार, श्री अजय मंडल, गौरव कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।