खरसावां के वीर मुंडा मैदान में बिरहा झारखंड जनाधिकार मंच का दिव्य स्थापना दिवस सम्मेलन समारोह का हुआ आयोजन

Spread the love

खरसावां के वीर मुंडा मैदान में बिरहा झारखंड जनाधिकार मंच का दिव्य स्थापना दिवस सम्मेलन समारोह का हुआ आयोजन।
वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच का द्वितीय स्थापना दिवस सह मिलन समारोह खरसावां के मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय महासचिव ज्योतिष महाली ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय उपस्थित हुए। श्री सोय ने कहा कि मंच यह द्वितीय स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज मंच द्वितीय स्थापना दिवस वृहद झारखण्ड के अलग अलग जिलों में मनाया जा रहा है। श्री सोय ने कहा कि खरसावां गोलीकांड भी वृहद झारखण्ड अलग बनाने का आंदोलन का ही हिस्सा है। श्री सोय ने कहा कि आज झारखंडियों का जल जंगल जमीन सुरक्षित नहीं है इसके लिए हमें अपने वीर शहिदों के सपनों को साकार करने की जरूरत है जो आज भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड अलग राज्य बनने के 22 वर्षों के बाद भी झारखंडी जनता बेरोजगारी भूखमरी अशिक्षा कुपोषण पलायन के शिकार हो रहे हैं। आज भी हमारे लोग दो वक्त की रोटी के लिए दातून पत्तल और लकड़ी बेचते हैं। जबकि झारखण्ड एक ऐसा राज्य है जहां एशिया में सबसे अधिक खनिज संपदा यहां मौजूद है इसके बावजूद भी इस राज्य के आम जनता दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहे हैं।यही वजह है कि आज कोई भी झारखंडी नेता शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार नौकरी और जल जंगल जमीन की बात नहीं करके सिर्फ धर्म और मजहब की बात करके यहां के आम जनता को आपस में लड़ाने का कार्य कर रहे हैं। युवा मंच के जिला अध्यक्ष बिरसा बंकिरा ने कहा कि झारखंड के युवाओं को आगे आने की जरूरत है तभी हम अपने वीर शहिदों के सपनों को साकार कर सकेंगे.मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय, केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष लॉरेंस जोजो, केन्द्रीय महासचिव ज्योतिष महाली, केन्द्रीय प्रेस प्रव�

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *