चांडिल मुखिया मनोहर ने किया विधालय का औचक निरीक्षण

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांडिल में मुखिया मनोहर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षक अनुपस्थित थे। मुखिया सिंह ने कहा शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण बच्चे के पठन-पाठन में दिक्कतें आ रही है। उन्होंने कहा इस संबंध में वे वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराएंगे। शिक्षक अनुपस्थित होने के कारण मुखिया मनोहर ने स्वयं बच्चों पर क्लास लिया एवं पढ़ाया। मुखिया ने बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील की जानकारी लिया। उन्होंने कहा समय-समय पर वे पंचायत के हर विधालय का औचक निरीक्षण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *