चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)ईंचागढ़ के विधायक सविता महतो ने गुरुवार को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर मकर पर्व की शुभकामना दिया। विधायक ने मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप अपने हाथों से बनाए हुए गुड पीठा भेंट किया। इस दौरान विधायक ने अपने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान साथ में झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो थे।
