चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) रविवार को नौवरंगराय सूर्य देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल में तुलसी जयंती मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुणाल कुमार ने तुलसी जयंती के अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे घर में एक तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। तुलसी का पौधा से आरोग्य प्राप्त होता है और घर में सुख, शांति पाप का निवारण एवं दरिद्रता दूर होती है। तुलसी जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर में तुलसी का पौधा लगाया गया। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री सुब्रत चटर्जी, विजय रजक, परिमल महतो, रतन लाल पोद्दार, देवाशीष मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे।