चांडिल। चांडिल के घोड़ानेगी स्थित डैम कॉलोनी मैदान में ईंचागढ भाजपा के पूर्व विधायक स्व साधुचरण महतो की पहली पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में रांची लोस के भाजपा सांसद संजय सेठ, पश्चिम बंगाल पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, पूर्व आईएएस अधिकारी जेबी तुबिद,गणेश माहली, बोनु सिंह सरदार, स्व साधुचरण महतो की धर्मपत्नी सारथी महतो शामिल हुई। लोगों ने स्व साधुचरण महतो के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया नमन। पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित की गई जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। स्व साधुचरण महतो की धर्मपत्नी सारथी महतो मंच पर बोलने के दौरान उनके आंखो से आंसू झलक पड़े। लोगों ने उनको ढांढस बंधाया।
श्रद्धांजलि सभा में ये थे मौजुद:
जिला अध्यक्ष विजय महतो, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चौधरी महतो, पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युतवरण महतो के पत्नी उषा रानी महतो, राकेश जायसवाल उर्फ दीपू, रामकृष्ण महतो, आकाश महतो, स्नेहा महतो आदि उपस्थित थे।