झारखंड में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है, एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कि सरकार कटघरे में हैं तो दूसरे जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पर भी अब सवाल उठने लगा है

झारखंड में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है. एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कि सरकार कटघरे में हैं तो दूसरे जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पर भी अब सवाल उठने लगा है ।उधर भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरयू राय के घोटाले को उजागर करते हुए कहा है कि दूसरों के घोटाले की उजागर करने वाले खुद घोटालेबाज है। ऐसे में सरयू राय जब खाद आपूर्ति मंत्री थे तो उन्होंने जो घोटाला किया था उसकी जांच शुरू हो गई हैं।साथ ही भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव सरयू राय के पत्रिका आहार पर भी सवाल खड़ा किया है। कहां है कि सरकार में मंत्री थे तो पत्रिका छप रही थी तब सरकार में नहीं है और मंत्री भी नहीं है तो पत्रिका क्यों बंद हुई। साथ ही भाजपा ने हेमंत सोरेन के कारनामों को फिर उजागर करते हुए कहा कि उनके जितने लोग थे कैस के साथ गिरफ्तार हुए ऐसे में जनता को लूटने का काम हेमंत सोरेन की सरकार कर रही और जनता उसे जवाब जरूर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *