सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है

जहां पुलिस ने दो ड्रग पेडलर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्त में आए ड्रग पेडलरों का नाम विशाल पुष्टि और मुख्तार हुसैन बताया जा रहा है. पुलिस ने इनके पास से 7.11 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद किया है. दोनों को आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के पास से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्त में आए विशाल पुष्टि के पास से पुलिस ने 74 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है, जबकि मुख्तार हुसैन के पास से 34 पुड़िया ब्राउन शुगर की बरामदगी की गई है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने क्षेत्र के ब्राउन शुगर कारोबारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि अविलंब क्षेत्र में ब्राउन शुगर का कारोबार बंद कर दें. उन्होंने कहा कि जिले के एसपी इसको लेकर बेहद गंभीर है. ब्राउन शुगर का कारोबार करते कोई भी पकड़ा जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *