जमशेदपुर मे दीपावली के त्यौहार को लेकर अस्थाई फटाका दुकानों का लाइसेंस जिला प्रशाशन ने निर्गत कर दिया है

धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने इस बाबत 507 लोगों को अस्थाई फटाकों के दुकानों का लाइसेंस प्रदान किया गया है, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा की फटाकों की अस्थाई बिक्री हेतु ये तमाम लाइसेंस प्रदान किया गया है, पुरे धालभूम अनुमंडल क्षेत्र मे 20 खुले मैदानो मे ये दुकाने लगेंगी, जिसमे जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र मे 14, मानगो तथा जुगस्लाई एक एक और पोटका क्षेत्र मे चार खुले मैदानो मे ये दुकाने लगेगी. इन्होने कहा की किसी भी भीड़ वाले इलाकों मे खासकर शहर के जुगस्लाई के घनी आबादी वाले इलाकों मे फटाकों की बिक्री पर पाबन्दी है, वहीँ इन्होने शहरवासियों से अपील की है की निर्धारित स्थानों से ही फटाको की खरीदी करें साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित समय मे ही आतिशबाजी करें,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *