जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत स्ट्रेट माइल रोड पत्ता मार्केट के सामने बीते कुछ दिनों से नो पार्किंग एरिया मे खड़े हो रहे वाहनो की शिकायत पर बुधवार को ट्रैफ़िक पुलिस ने करवाई करते हुए बड़ी संख्या मे दो पहिया वाहनो को सीज किया

बता दें की विगत दिनों इस सड़क को जिले के उपायुक्त के नेतृत्व मे अतिक्रमण मुक्त करवाया गया था, जिसके बाद यहाँ फुठ पाथ का निर्माण एवं बैरिकेटिंग लगाया गया था, इसके बाद यहाँ वाहनो के पार्किंग पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाया गया था, बावजूद इसके यहाँ बाजार आने वाले लोग अपने बाईक को लगाकर बाजार चले जाते हैँ, इसके खिलाफ ट्रैफ़िक विभाग ने बुधवार को करवाई की और बड़ी संख्या मे यहाँ खड़े वाहनो को सीज कर थाने ले गई,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *