गोलमुरी पूजा कमिटी सर्कस मैदान के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन दिनेश कुमार एवं अभय सिंह ने किया

Spread the love



गोलमुरी पूजा कमिटी, सर्कस मैदान के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन अभय सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, दिनेश कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा एवम विजय आनंद मुनका अध्यक्ष सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स, ने संयुक्त रूप से फीता काट और दीप प्रज्जवलित कर किया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव शंकर सिंह समाजसेवी, अरुण बकरेवाल उद्योगपति, अमरजीत सिंह राजा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो, गुरुचरण सिंह बिल्ला, राधा अग्रवाल, रिंकू भाई, राहुल अग्रवाल उपस्थित थे। 1926 से होने वाली पूजा गोलमुरी क्षेत्र की प्रसिद्ध पूजा पंडालों में एक है इस पंडाल ने शहर के भक्तो के लिए पूर्व में फेसबुक और अटल बिहारी बाजपेई जी को समर्पित पंडाल का भी निर्माण किया है इस वर्ष भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर आधारित प्राचीन बौद्ध मंदिर पंडाल की आकृति का निर्माण किया है, उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहां की शक्ति की अधिषष्ठी मां दुर्गा हमेशा से दुष्टों का नाश करती आई है आज भी जो दुराचारी इस देश का विनाश करने में लगे है उनका भी नाश समय आने पर होगा, अभय सिंह ने अपने संबोधन में कहां की हिंदू धर्म के शास्त्रों में उल्लेख है की हम अपने सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान के साथ करनी चाहिए, कमिटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने बताया की सप्तमी, अष्टमी और नवमी तीनों दिन महिलाओ और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन किए जाते है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कमिटी के मनोज खत्री ने की संचालन अमीश अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन कमल अग्रवाल ने किया, कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रोबिर चटर्जी राणा, सुमित अग्रवाल, अमीश अग्रवाल, दीपक शर्मा, बुम्बा, सीतेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह शिंदे, कमल अग्रवाल, साहिल खत्री, पप्पू उपाध्याय, विजय लक्ष्मी वर्मा, पंकज शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *