बर्मामाइंस एनटीटीएफ के पास दो देशी कट्टा, 23 जिंदा कारतूस के साथ बाइक सावर दो युवक गिरफ्तार

बर्मामाइंस थाना पुलिस को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है. गुरुवार को पुलिस ने दो देशी कट्टे, 23 जिंदा गोलियां व एक बाइक को जब्त किया है. गिरफ्तार लोगों में गोबिंदपुर भोला बगान का रहने वाला शशिकांत गिरी और राकेश कुमार सिंह शामिल है. गुप्त सूचना पर पुलिस जब एनटीटीएफ के सामने पहुंची तो बाइक सवार युवक भागने लगे, जिनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया की दोनों बड़ी घटना को फिराक देने वाले थे, जिसे विफल कर दिया गया. इसके पूर्व पुलिस ने गोबिंदपुर में आरोपियों के घर से एक देशी कट्टा और 3.15 बोर के 15 पीस कारतूस और 12 बोर के पांच कारतूस बरामद किये.

छापामारी टीम में ये थे शामिल

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अजय कुमार, अवर निरीक्षक कौशल कुमार, राजेंद्र सिंकू, सहायक अवर निरीक्षक रामकुमार उपाध्याय, आरक्षी गोसार बरजो, मुन्नी कुमार, धीरज सिंह टेंगो मोबाइल, गोविंदर पासवान, स्वराज कुमार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *