दुर्गा पूजा के मद्देनजर जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन ने भी कमर कस ली है.

गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने विभागीय कर्मचारियों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों के समक्ष साफ- सफाई और नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर अहम दिशा- निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों के लिए प्रतियोगिता और पुरस्कार की भी घोषणा की. उन्होंने बताया कि पूरे शहर को अलग- अलग जोन में बांटकर नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं, ताकि पूजा पंडालों के साफ- सफाई की समस्या उत्पन्न ना हो. साथ ही अस्थाई पार्किंग को लेकर भी बैठक में विचार विमर्श किए गए हैं. उन्होंने पूजा समितियों से अक्षेस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. साथ ही भरोसा दिलाया कि विभागीय स्तर पर उन्हें सारे संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *