जमशेदपुर मजदूर यूनियन के द्वारा शहर के ठेका मजदूरों को सम्मान जनक बोनस दिए जाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र झारखण्ड सरकार एवं उपश्रामयुक्त कोल्हान को सौंपा गया है,

एक वार्ता के दौरान इसकी जानकारी यूनियन के पदाधिकारियों ने दी, इन्होने कहा की टाटा कंपनी सहित इनके तमाम अनुसंगिक इकाई मे इन दिनों बोनस समझौते चल रहे हैँ, 20 प्रतिशत तक बोनस के समझौते हो रहे हैँ, लेकिन तमाम कंपनियों मे बड़ी संख्या मे ठेका मजदूर कार्यरत हैँ, और वर्षो से उन्हें 8.33 प्रतिशत बोनस मिलता है और इसे आगे बढ़ाने को लेकर कोई पहल न कंपनी प्रबंधन करती है और न ही कोई यूनियन करती है, ऐसे मे जमशेदपुर मजदूर यूनियन इनकी आवाज को बुलंद करेगा, और अगर कंपनी प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं देती है तो आगामी दिनों मे ठेका मजदूरों को एक जुट कर बड़ा आंदोलन किया जायेगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *