जमशेदपुर मे जिला अग्रवाल सम्मलेन के द्वारा अग्रेसेन जयंती को एक पखवाड़े के रूप मे मना रही है, इसी कड़ी मे मंगलवार को एक जागरूकता कार रैली निकाली गई,

जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ जैसे कई जन मुद्दों का सन्देश आम जनता को दिया गया.

इस कार रैली का नाम ट्रेजर हंट दिया गया है, जिसमे शहर के 10 अलग अलग स्पॉट्स एक पहेली के माध्यम से चिन्हित किये गए हैँ और इन तमाम स्पॉट्स से होकर जो पहले वापस पहुंचेगा उसे विजेता माना जायेगा, वैसे इस रैली मे मारवाड़ी समाज ही नहीं बल्कि कई अलग अलग समाज के लोग शामिल हुए, अग्रवाल सम्मलेन के पदाधिकारियों के अनुसार अग्रसेन महाराज के जीवनी और उनके द्वारा दिए गए सीख को सभी को मिले, इस उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *