राज्य सरकार द्वारा 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को कैबिनेट से पारित किये जाने की खुशी राज्य भर मे मनाई जा रही है, इस खुशी मे पोटका विधायक संजीव सरदार का भव्य स्वागत हाता चौक मे किया गया.

इस दौरान विधायक संजीव सरदार एवं तमाम झामुमो कार्यकर्ताओं एवं स्थानियों ने मिलकर चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वहीँ लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुँह मीठा करवाया, सभी ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए तमाम विधायकों एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया. बातचीत के क्रम मे विधायक संजीव सरदार ने कहा की आज वास्तविक रूप मे झारखण्ड को अपनी पहचान मिली है, झारखण्ड के आदिवासी एवं मुलवासी को उनका अधिकार मिला है जिससे पुरे राज्य वासी ख़ुश है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *