आज शिकागो दिवस है. आज ही के दिन 1893 में स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में सनातन धर्म पर अपने ओजस्वी व्याख्यान से पूरी दुनिया का अध्ययन सनातन धर्म की ओर आकर्षित किया था. इसी उपलक्ष में देशभर में शिकागो दिवस मनाया जाता है रविवार को जमशेदपुर के सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति की ओर से शिकागो दिवस मनाया गया.
इसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट के न्याय मूर्ति दीपक रौशन एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूर्वी सिंहभूम अनिल कुमार मिश्रा शामिल हुए. जहां दोनों अतिथियों ने शिकागो दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने- अपने अनुभव साझा किए. इस दौरान स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति के तमाम सदस्य एवं बुद्धिजीवी मौजूद रहे.