क्षेत्र में व्याप्त गंदगी, पानी की समस्या जैसे विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज शामिल हुए जहां उन्होंने वैसे पदाधिकारियों को चेतावनी दी जो अपने कार्यों से पल्ला झाड़ते हैं, इतना ही नहीं धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूती पर भी बल देने का आह्वान किया, जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि दो दिवसीय दौरे के दौरान जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन दिया जा रहा है जल्द से जल्द समस्याओं के निष्पादन की मांग की जा रही है उन्होंने कहा कि इसके अलावा आगामी चुनाव में पार्टी की मजबूती पर जोर देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे दमखम के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है साथ ही उन्होंने कहा कि अगर समस्याएं दूर नहीं हुई तो एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा.