जमशेदपुर मे महिलाओं की संस्था उड़ान के द्वारा महिलाओं को स्वनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रदर्शिनी सह बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा

जमशेदपुर मे महिलाओं की संस्था उड़ान के द्वारा महिलाओं को स्वनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रदर्शिनी सह बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है, शुक्रवार से इनके द्वारा एक बार फिर परसुडीह स्थित विवेकानंद क्लब मे इसका आयोजन किया गया.

यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा, जिसमे हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शिनी सह बिक्री मेले का आयोजन किया गया, जीआयडा की उप निदेशक रंजना मिश्रा ने इस मेले का उद्घाटन किया, मेले मे वस्त्रों के अलावे, घर सजावट के सामान, खाद्य पदार्थ समेत कई अन्य सामान यहाँ उपलब्ध दिखे, आयोजन कर्ताओं के अनुसार महिलाओं को स्वनिर्भर बनाना ही संस्था का लक्ष्य है और इसके लाभांस से अनाथ बच्चों की सेवा भी की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *