आगामी 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति एसटी मोर्चा खरसावां प्रखंड कमेटी की ओर से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लालसिंह सोय ने कहा कि आदिवासी अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022 महत्वपूर्ण है, कि एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर बैठाने का काम भाजपा ने किया है। आजाद भारत में किसी भी राजनीतिक दल ने यह काम नहीं किया जो भाजपा ने कर दिखाया है। इससे चरितार्थ होता है कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास कथन को लेकर चलती है। भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य लाल सिंह सोय ने कहा कि 9 अगस्त मंगलवार को खरसावां पथ निरीक्षण भवन में धूमधाम के साथ अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
