भाजपा द्वारा आजादी के 75 वे वर्षगाँठ पर घर घर तिरंगा अभियान के विपारित देश भर मे कांग्रेस पार्टी द्वारा सभी जिलों मे 75 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी

Spread the love

भाजपा द्वारा आजादी के 75 वे वर्षगाँठ पर घर घर तिरंगा अभियान के विपारित देश भर मे कांग्रेस पार्टी द्वारा सभी जिलों मे 75 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, कांग्रेस पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है की देश के प्रधानमंत्री ने तिरंगा झंडा बनाने का जिम्मा चीन को सौंपा है.

ए. आई. सी. सी के सदस्य सह जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने बुधवार को मीडिया से मुख़ातिब होते हुए इसकी जानकारी दी, उन्होने कहा की देश के प्रधानमंत्री, भाजपा ओर आर. एस. एस राष्ट्रप्रेम का दिखावा करती है, देश के प्रधानमंत्री ने घर घर तिरंगा अभियान चलाया है, लेकिन तिरंगा झंडा चीन मे बन रहा है ओर वहां से भारत भेजा जा रहा है, जो चीन के अर्थववस्था को मजबूत कर रहा है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने खादी बोर्ड से तिरंगा झंडा निर्माण करने की मांग की थी, देश के प्रधानमंत्री देश को कमजोर कर चीन को मजबूत कर रही है ओर देश के सामने देशप्रेम ओर राष्ट्रभक्ति का ढोंग कर रही है, उन्होने कहा की कांग्रेस इसके ठीक विपारित देश के प्रत्येक जिले मे 75 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकालेगी ओर देश जोड़ो का सन्देश देश वासियों को देगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *