जमशेदपुर होटल एंड रेस्टुरेंट एसोसिएशन के नये अध्यक्ष के रूप मे रविश रंजन ने पदभार ग्रहण किया, इस दौरान समारोह का आयोजन किया गया जहाँ मुख्य अतिथि के रूप मे राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता मौजूद रहे

जमशेदपुर होटल एंड रेस्टुरेंट एसोसिएशन के नये अध्यक्ष के रूप मे रविश रंजन ने पदभार ग्रहण रविवार को किया, इस दौरान समारोह का आयोजन किया गया जहाँ मुख्य अतिथि के रूप मे राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता मौजूद रहे.

वैसे इस दौरान एसोसिएशन के तमाम पूर्व अध्यक्ष एवं होटल एवं रेस्टुरेंट व्यापार से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे, एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रहे राजीव दुग्गल ने एसोसिएशन का मैडल देकर नये अध्यक्ष रविश रंजन का स्वागत किया, वहीँ तमाम सदस्यों ने मंत्री बन्ना गुप्ता का भी स्वागत किया, जहाँ उन्होने होटल एवं रेस्टुरेंट से जुड़े समस्याओं से मंत्री बन्ना गुप्ता को अवगत कराया, वहीँ इन्होने होटल बिजनेस को इंडस्ट्री के रूप मे विकसित करने मे झारखण्ड सरकार के सहयोग की अपील भी मंत्री बन्ना गुप्ता से किया, वहीँ मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी एसोसिएशन के प्रयासों की सरहाना की साथ ही उनके द्वारा रखे गए समस्याओं को राज्य के मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर उसका निदान करवाने का भरोसा सभी को दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *