जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय में पदस्थापित कांस्टेबल सविता रानी हेंब्रम हत्याकांड मामले में एसआईटी का गठन कर दिया गया

जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय में पदस्थापित कांस्टेबल सविता रानी हेंब्रम हत्याकांड मामले में एसआईटी का गठन कर दिया गया है. इसके अलावा डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी लगा दिया गया है. पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है. एसआईटी का गठन सिटी एसपी के नेतृत्व में किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सभी मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसके लिए मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए गए हैं. पोस्टमार्टम का वीडियो ग्राफी कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हत्याकांड मामले को लेकर 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद और प्रेम प्रसंग से जोड़कर इस पूरे मामले का अनुसंधान किया जा रहा है. बताया जा रहा है, कि मृतक कांस्टेबल की नौकरी अनुकंपा पर हुई थी. उनके पति पूर्व में पुलिस विभाग में ही पदस्थापित थे. गौरतलब है कि बीती रात गोलमुरी पुलिस लाइन के स्टाफ क्वार्टर से कांस्टेबल उनकी मां और नानी का शव बरामद किया गया था. घर के बाहर ताला लगा हुआ था. इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है. लोगों के जुबान पर तरह- तरह की चर्चाएं सुनी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *