जमशेदपुर में पिछले दिनों उपायुक्त के निर्देश पर साकची शालिनी मार्केट और संजय मार्केट के समीप से गुजरनेवाले सड़क से अतिक्रमण हटाया गया

जमशेदपुर में पिछले दिनों उपायुक्त के निर्देश पर साकची शालिनी मार्केट और संजय मार्केट के समीप से गुजरनेवाले सड़क से अतिक्रमण हटाया गया. जिसके बाद सड़क के दोनों किनारों पर रातोरात पेवर्स ब्लॉक लगाकर फुटपाथ का निर्माण कराया गया और मार्केट की घेराबंदी करायी गयी. मगर दुकानदारों ने जेएनऐसी का विरोध शुरू कर दिया है. दुकानदारों का कहना है कि बाउंड्री करा देने से ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्राहक में अचानक कमी आ गयी है और बोहनी तक मुश्किल हो गया है. दुकानदारों ने जिला प्रशासन से बाउंड्री में प्रवेश के मार्ग बढ़ाने की मांग की है. बताया कि जेएनएसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया है, यदि उन्हें समाधान नहीं मिलता है तो आगे उपायुक्त का दरवाजा खटखटाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *