जमशेदपुर गोलुमरी दस नंबर बस्ती के खालसा क्लब में रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल की अध्यक्षता में विशाल बैठक हुई। जिसमे सर्वसहमती से निर्णय लिया गया हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह के जन्मदिवस के अवसर पे 361 प्रकाश दिहाड़ा 23 वा चेतना मार्च में शामिल होने के लिए जमशेदपुर से बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु 31 अगस्त को जमशेदपुर से टाटा जलियांवाला ट्रेन से अमृतसर की ओर प्रस्थान करेंगे। बैठक में रंगरेटा महासहब के प्रधान मनजीत सिंह गिल ने कहा की वरिष्ठ सिखों एवं गुरुद्वारा मैं ग्रंथि सेवा करने वाले पाठी ,ग्रंथि सेवादार,का हाफ टिकट महासभा देगी। कार्यक्रम मुख्य रूप से सीजीपी पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह,गुरुदयाल सिंह,तरसेम सिंह,राजेंद्र सिंह तर सिक्का ,परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह ,दलवीर सिंह फौजी ,कुलवंत सिंह रील ,महेंद्र सिंह पम्मिया मलकीत सिंह ,वरयाम सिंह बंटी,जसवीर सिंह छोटू,अमरजीत सिंह अम्बे,चरणजीत सिंह,किरणदीप कौर,चरणजीत कौर,बेबी कौर,सीता कौर मुख्य रूप से उपस्थित थे.