खुंटपानी प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड के सभी अंचल कर्मियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमें झारखंड राज्य के अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सदानंद होता, जन सेवक संघ के जिला उपाध्यक्ष लाल सिंह सोय शामिल हुए। इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने कहा कि बीते सोमवार को पुरूनिया पंचायत के सचिव अमित कुमार महतो के साथ हुई मारपीट व गाली गौलोज को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है। मालूम रहे कि बीते सोमवार को पुरूनिया पंचायत के सचिव अनिल कुमार महतो प्रतिदिन की तरह अपने पंचायत कार्यालय में अपने कार्यों का निष्पादन कर रहा था। वही गांव के बबलू होनहागा पंचायत कार्यालय में घुसकर अनिल कुमार महतो के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट किया। जबकि कुछ महत्वपूर्ण कागजात भी बिखेर दिए। साथ ही पंचायत के सभागार में रखी टेबल को भी तोड़ दिया। वही इस संबंध में पान्ड्राशाली ओपी पुलिस को लिखित सूचना दी गई है। मौके पर प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, अरुण कुमार महतो, दिलीप कुमार महतो, सोमा पूर्ति, अनिल चंद्र महतो, समेत अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे।