सदस्य को दिकभ्रमित किया जा रहा – शक्तिपदो महतो
सरायकेला खरसावां जिला के कुकरू प्रखंड परिसर में स्थित 20 सूत्री कार्यालय में कुकरू प्रखंड के बिस सूत्री अध्यक्ष शक्ति पद महतो,व उपाध्यक्ष नावकिशोर हांसदा द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसमें बिस सूत्री के अध्यक्ष शक्ति पदों महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी कि 5 सदस्यों द्वारा अध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपा गया अध्यक्ष शक्ति पद महतो ने बताया कि इस संबंध में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है और ना ही कोई सदस्य द्वारा उन्हें त्यागपत्र दिया गया है उन्होंने आगे बताया कि उन्हें यह भी जानकारी मिली थी कि किसी के द्वारा दिग्भ्रमित करने के लिए यह खबर फैलाया जा रहा है की अध्यक्ष के कार्यशैली से नाखुश होकर सदस्यों द्वारा त्यागपत्र दिया गया अध्यक्ष ने कहा कि अभी बिस सूत्री कार्यकारिणी समिति का कुछ काम ही नहीं हुआ है और उनके कार्य शैली पर कोई कैसा ना खुश हो सकता है कोई भी उनसे नाखुश नहीं है और एवम सभी ठीक-ठाक है उन्होंने आगे बताया कि वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी रहे हैं जो हमेशा पार्टी हित में पार्टी के निर्देशानुसार और जनता के हित के लिए कार्य करते आ रहे हैं उन्होंने कहा कि वह हमेशा जनता के हित में ही कार्य करते रहेंगे किसी के दबाव में आकर कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे जनता का अहित हो मौके पर कुकरू प्रखंड के बिस सूत्री उपाध्यक्ष नव किशोर हसदा प्रवीर महतो बेरासी सिरुम पंचायत के पंचायत उपाध्यक्ष, अध्यक्ष कित्ती बॉस महतो, अंसार अंसारी आदि उपस्थित थे।
कुकरू से विद्युत महतो की रिपोर्ट।