लोकेशन: सरायकेला
सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के तुता पंचायत अंतर्गत चोगा गांव एवं चांडिल प्रखंड के छोटालाखा में बीते करीब कई से दिनों अचानक 100 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। ट्रांसफर्मर जलने की सूचना ग्रामीणों ने सुचना स्थानीय लोगों ने पुरे मामले की जानकारी ईचागढ़ के विधायक सविता महतो को दिया। विधायक सविता महतो के द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए तुरंत बिजली विभाग से संपर्क स्थापित कर चोगा गांव में एवं छोटालाखा गांव में 100 -100 केवीए का ट्रांसफार्मर बिशेष परिस्थिति में जमशेदपुर से उपलब्ध कराई। वहीं विधायक सविता महतो ने ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काट कर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। ट्रांसफर्मर लगते ही गांव में पूर्व की भांति बिजली सुचारू ढंग से संचालित होने लगी। ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए ईचागढ़ विधायक सविता महतो के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो,मुखिया सह जिला परिषद प्रतिनिधि नयन सिंह मुंडा, प्रभात कुमार महतो, अघोर महतो, पूर्व मुखिया पंचानन पातर, हर्दय महतो, हरेंद्र महतो, हाकीम महतो सहीत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।