गाजीडीह ऊपर टोला का सोरल पंप बनी सोभा की वस्तु। ना समरसेवर है,ना मशीन, टंकी भी लीक है।2.5लाख से निर्मित सोलर 6 महीने से बेकार पड़ी है

Spread the love

राजनगर प्रखंड के गम्हरिया पंचायत अंतर्गत गाजीडीह गांव के ऊपर टोला के ग्रामीण पिछले छः महीनों से नलकूप का पानी पी रहे है।सामने लगा सोलर पंप केवल शोभा की वस्तु बन सरकार की ग्रामीण विकास योजना को मुह चिढ़ाता नजर आ रहा है।यह इसलिए कहा जा रहा है।क्योंकि तीन वर्ष पहले मुखिया फंड से निर्मित सोलर जल मीनार पिछले छह महीने से खराब पड़ा है।जबकि ग्रामीणों द्वारा तत्कालीन मुखिया को इस सम्बंध में सूचना भी दी गई हैजिसमे से समरसेवर भी निकाल लिया गया है।और सोलर मशीन भी इसमें नही है।वहीं ग्रामीणों ने कहा कि सोलर पंप रहने के बावजूद हमे नलकूप से पानी लेना पड़ रहा है।जिससे काफी दिक्कतें हो रही है।जल्द से जल्द सोलर पंप की मरम्मती करा देने से हमे नलकूप से छुटकारा मिल पायेगा।

*सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *