शोभा सहाय ट्रस्ट की ओर से आज दिनांक 02/07/2022 को डाक्टर दिवस के दिन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बिकेश सहाय जी का जन्मदिन अनाथ आश्रम में मनाया गया और अनाथ बच्चों के बीच खाद सामग्री और कॉपी किताब एवं फल वितरित किया गया | साथ ही वर्धा आश्रम में भी बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया गया साथ ही उनलोगो के बीच रहकर उनसे बात करके उनकी पीड़ा को समझने की कोशिश की गई और डॉक्टर दिवस के दिन डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया | आगे भी ऐसे ही सहायता करने के लिए ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने प्रण लिया है | इस नेक कार्य को करने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुनील सहाय जी , चमकता आईना के संपादक जय प्रकाश जी , डॉक्टर विजय जी , डॉक्टर लिपिका जी , महासचिव खुशबू सहाय, मर्दुला पाल, नितेश सहाय, रूपाली, सोनम श्रीवास्तव, बिकेश सहाय एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।