जमशेदपुर: हमेशा से सुर्खियों में रहने वाला कोल्हान का सबसे बड़ा अस्पताल एमजीएम अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है जहां कोल्हान अस्पताल में ही सोनारी निवासी राज महतो नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लि है। आपको बता दें जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति के बेटे की लगभग 20 दिनों से एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रही थी वही अचानक आज बच्चे के पिता ने अस्पताल के ही ग्रिल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वही पत्नी कलावती महतो का कहना है कि उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घटना के बाद से अस्पताल प्रबंधन के होश उड़े हुए हैं। वही साकची पुलिस भी मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गई है।
